युवलोक

महिलाओं को जरुर जाननी चाहिए पीरियड्स से जुड़ी ये बातें, नहीं तो होगी परेशानी

शारीरिक, मानसिक व हॉर्मोनल बदलाव के साथ गुजरते हैं दिन...

डिजिटल डेस्क। मासिक धर्म, जिसे आम भाषा में माहवारी या पीरियड्स भी बोला जाता है। यह हर महिला के जीवन का हिस्सा होता है। इस दौरान उनका शरीर कई तरह के शारीरिक, मानसिक व हॉर्मोनल बदलाव से गुजरता है। पीरियड्स के दौरान हर महिला को असहनीय दर्द और मूड स्विंग जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। जरूरी है महिलाएं ऐसे समय पर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली कई हेल्थ problems से बचा जा सकता है।

ब्रेकफास्टल– पीरियड्स के समय हमारी शरीर से ब्लड निकलता है। इसलिए इस समय बॉडी को ज्यादा न्यूट्रिशन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपको ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए।

नमक– पीरियड्स में ब्लोटिंग की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान ज्यादा सेवन से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो जाती है। इसलिए सॉल्ट वाले फूड्स को अपनी डाइट में शामिल न करें।

एक्सरसाइज न करें अवॉइड- पीरियड्स में दर्द के कारण थकान हो जाती है। ऐसे में बहुत से लोग एक्सरसाइज स्किप कर देते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्सरसाइज करने से आप फ्रेश फील करेंगी और पीरियड्स का दर्द भी कम होगा।

हर 4 घंटे में बदले पैड- ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स के दौरान पैड का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि पैड कब बदलना चाहिए। बहुत से लोग इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं, लेकिन फिर अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो आपको गंभीर समस्या हो सकती है। इसलिए आपको सही समय पर पैड बदलना चाहिए। बता दें एक ही पैड को 4 घंटे से ज्यादा देर तक नहीं लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पैड को लंबे समय तक लगाने से वह ब्लड को अब्जॉर्ब नहीं करता है। इसलिए दिन में 3 बार पैड जरूर बदलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *