धर्म-कर्म

शुभ दान: सावन के महीने में शुभ होता है इन चीजों का दान, हर मनोकामना होती है पूरी

भगवान शिव की विशेष कृपा के लिए जरुर करें ये काम

डिजिटल डेस्क। सावन के महीने भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है। सावन के महीने में जितना महत्व भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना का होता है उतना ही महत्व दान करने की भी होता है। शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में पूजा और दान करने पर सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं और हर तरह की मनोकामनाएं जल्द ही पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं सावन के महीने किन-किन चीजों का दान करना शुभ होता है।

रुद्राक्ष- रुद्राक्ष भगवान शिव का विशेष आभूषण माना गया है। शास्त्रों में रुद्राक्ष का भगवान शिव का अंश माना गया है। ऐसी मान्यता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है। ऐसे जो भी शिव भक्त सावन के महीने में रुद्राक्ष का दान करता है उसकी आयु में वृद्धि होती है और अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।

काला तिल- सावन के महीने में भगवान शिव के जलाभिषेक में काला तिल का प्रयोग किया जाता है। काला तिल भगवान शिव और शनिदेव दोनों को ही बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में जिन लोगों के ऊपर ग्रह संबंधित कोई दोष हो तो वे सावन सोमवार या सावन के शनिवार को काले तिल का दान करना चाहिए।। इस उपाय से ग्रह दोष खत्म हो जाते हैं।

नमक– वास्तु शास्त्र में नमक के उपाय करने से घर में फैली हुई नकारात्मक ऊर्जा दूर भाग जाती है। वहीं शिवपुराण में बताया गया है कि सावन के महीने में जो भी व्यक्ति नमक का दान करता है उसका बुरा समय अगर चल रहा होता है तो वह दूर हो जाता है। इस उपाय से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *